ट्रेवल बैन: ट्रंप शीर्ष अदालत तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार

ट्रेवल बैन: ट्रंप शीर्ष अदालत तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार


ट्रेवल बैन: ट्रंप शीर्ष अदालत तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार
नैशविल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय अदालत के फैसले के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है. इस फैसले में अदालत ने ट्रपं द्वारा शरणार्थियों और 6 मुस्लिम बहुल देशों पर लगाये संशोधित अस्थायी यात्रा प्रतिबंध पर रोक लगा दी है.
ट्रंप ने कहा कि अदालत इस मामले में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा रही है.
हवाई की अदालत के फैसले के बाद कल नैशविल में रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘‘ संविधान में कानून ने राष्ट्रपति को यह अधिकार दिया है कि वह देश के राष्ट्रीय हित में आव्रजन को निलंबित कर सकता है.’’ उत्साहित भीड़ से उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन ‘‘ मामले के लिए शीर्ष अदालत सहित हर जरूरी मंच पर लड़ेगा और हम इसमें जीत हासिल करेंगे. ’’
Previous
Next Post »