नई पारी खेलने उतरे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ

नई पारी खेलने उतरे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ


नई पारी खेलने उतरे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ!
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ ने एक नए रूप में वापसी की है. परवेज़ मुशर्रफ ने अपनी पारी एक न्यूज़ चैनल के साथ शुरू की है.
इस शो वे एंकर और जनता के सवालों के जवाब देते नजर आए. मुशर्ऱफ का शो बोल टीवी नाम के चैनल पर प्रसारित हो रहा है. इस शो को ‘सबसे पहले पाकिस्तान, विद प्रेसिडेंट परवेज़ मुशर्रफ’ नाम दिया गया है. यह प्रोग्राम 26 फरवरी से शुरू हुआ है.
बोल टीवी ने अपने फेसबुक पेज पर मुशर्रफ के शो का प्रोमो पोस्ट करते हुए लिखा, ”देखिए, पाकिस्तान का नंबर वन प्रोग्रैम ‘सबसे पहले पाकिस्तान विद प्रेज़िडेंट मुशर्रफ’ हर रविवार शाम 8 बजे, केवल बोल टीवी पर.’
प्रोग्राम के पहले शो में मुशर्रफ दुबई से एंकर के सवालों का जवाब दे रहे थे. परवेज मुशर्रफ इस वक्त पाकिस्तान में हैं.
Previous
Next Post »