चेन चुराने वाली का भाई भी गिरफ्तार
मेड़ता सिटी.
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस आज न्यायालय में पेश करेगी। मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने डांगावास मेले के दिन मंदिर दर्शन करने गई मेड़ता निवासी मंजू सोनी तथा जया जैन के गले से सोने की चेन चुराने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस रिमाण्ड पर चल रही महिला आरती उर्फ मधु (25) पत्नी अजय चौहान द्वारा वारदात के दौरान चुराई गई चेन अपने भाई को दिए जाना बताया। जिस पर थाना एसआई छीत्तर खां ने अजमेर दरगाह बजार से आरोपी महिला के भाई अमरसिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपी को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश करेगी। दूसरी तरफ वारदात के दौरान महिला के साथ मौजूद रहें दो नाबालिगों को पुलिस ने नागौर सीडब्लयूसी के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपियों को बाल सम्प्रेक्षण गृह अजमेर भेजा गया। थाना पुलिस टीम डांगावास मेले में चेन चोरी के आरोप मे गिरफ्तार हुए महिला तथा युवक के गैंग सदस्यों की धर-पकड़ के लिए जुटी हुई है।
सीएलजी बैठक में सीसीटीवी पर चर्चा
मारोठ होली पर्व को लेकर मारोठ थाना क्षेत्र के बयालीस गांव के सीएल जी सदस्यों की बैठक थानाधिकारी जगदीशसिंह की अध्यक्षता में हुई। थानाधिकारी सिंह ने कहा कि अपराधों की रोकथाम में सीएलजी सदस्यों की भूमिका अहम है। सहायक थानाधिकारी श्यामलाल मीणा ने बैठक में नए सदस्यों का गठन कर उन्हें कार्यप्रणाली की जानकारी दी व अपराधों में रोकथाम के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। बीट कॉस्टेबल राधेश्याम, विक्रम सिंह ने सदस्यों को बीट क्षेत्र व उनको सूचनाओं केबारे में जानकारी दी। कॉस्टेबल संतरा देवी ने महिला सीएलजी सदस्यों को कार्यप्रणाली बता कर महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ अप्रिय घटना होने पर पुलिस को सूचित कर सहयोग लेने की बात कही। इस अवसर पर मारोठ में यूसुफ लुहार ने मुख्य सडक़ पर अपने संस्थान पर पुलिस सहयोग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही।
ConversionConversion EmoticonEmoticon